देश

Spanish Tourist Gang Rape : विदेशी महिला के साथ कई युवकों ने किया गैंगरेप

India News (इंडिया न्यूज), Spanish Tourist Gang Rape, दुमका : झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात एक विदेशी महिला (30) के साथ सामूहिक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। जी हां, यहां कुरमाहाट इलाके में एक स्पेन की महिला से गैंगरेप किया गया। वह टूरिस्ट वीजा पर अपने पति के साथ भारत घूमने आई हुई थी।

बाइक से घूम रहा था स्पेनिश कपल

जानकारी के अनुसार स्पेन से एक कपल भारत के झारखंड के दुमका पहुंचे थे। इस दौरान महिला अपने पति के साथ अपनी बाइक से ही टूर पर निकली। दोनों जब दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे तो रात होने पर एक खेत में टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान कुछ युवकों ने जब उन्हें देखा तो वे उनके पास पहुंचे। इस दौरान युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप कर जमकर मारपीट की। मालूम हुआ है कि जिन लोगों ने गैंगरेप किया है उनमें कुंजी गांव के 7-8 युवक शामिल थे। वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर घायलावस्था में पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

मामले को लेकर एसआईटी का गठन

वहीं मामले की जांच के लिए जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित कर दी गई है। दुमका पुलिस ने बताया कि महिला ने जंगल में कैंप लगाने की कोई जानकारी नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें : Uncle Murdered Niece : नूंह में चाचा ने की भतीजी की हत्या, हड़कंप

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vipul Goyal in Faridabad : भाजपा प्रत्याशी विपुल को अब इस समाज के लोगों ने दिया अपना समर्थन, जानें

ओल्ड फरीदाबाद में किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vipul…

2 mins ago

Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास

15 दिन में रेंट नहीं जमा करवाया  तो निर्धारित हाउस रेंट से 150 गुना ज्यादा…

31 mins ago

Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर

Haryana Election 2024: 'कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं..., बीच चुनाव में खट्टर…

40 mins ago

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

2 hours ago