होम / Stampede At Mata Vaishno Devi Bhawan 12 लोगों की मौत, इतने लोगों की हुई पहचान

Stampede At Mata Vaishno Devi Bhawan 12 लोगों की मौत, इतने लोगों की हुई पहचान

• LAST UPDATED : January 1, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Stampede At Mata Vaishno Devi Bhawan जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर में देर रात मची भगदड़ के कारण 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर है। कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर ने हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जिनमें से 8 लोगों की पहचान हो चुकी हैघायलों को स्थानीय नारायण अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार रात दो से तीन बजे के बीच यह हादसा हुआ, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई। कई श्रद्धालु घर लौटने लगे हैं। राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी बात पर लोगों के बीच बहस हुई और उन्होंने एक-दूसरे को धक्का दिया। इसके कारण भगदड़ मची। वहीं केंद्र और राज्य सरकारों ने मृतकों के परिजनों को 12-12 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

मृतकों की सूची

  • स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद।
  • धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर।
  • डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी।
  • धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी।
  • ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा।
  • विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी।
  • सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली।
  • विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली।

Also Read : Big Accident In Jammu Kashmir मिनी बस खाई में गिरी; 8 लोगों की मौत

पीएम ने जताई गहरी संवेदना (Stampede At Mata Vaishno Devi Bhawan)

हादसे में मारे गए लोगो के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ ही हताहतों के परिजनों से दुख की इस घड़ी में सरकार की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया है। पीएम ने इस दौरान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

Also Read: Anil Vij In action Mood कई पुलिस अधिकारी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द
Congress MP Jai Prakash द्वारा व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में आया ट्विस्ट, जानिए व्यापारी ने क्या कहा 
CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें
Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प
Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी
Fraud Name Of Sending Abroad : विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
Rules Are Ignored In Elections : लाउडस्पीकर, डीजे व अन्य कानफोड़ू चुनाव प्रचार का खूब हो रहा प्रयोग
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox