Categories: देश

निवेशकों की बल्ले-बल्ले, आज इतनी चढ़ी मार्कीट

निवेशकों की बल्ले-बल्ले, आज इतनी चढ़ी मार्कीट

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
मंगलवार को शेयर बाजार सुबह से लेकर शाम तक हरे निशान पर रहा जिस कारण निवेशकों की आज पौ बारह री। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स की बात करें तो यह 777 अंक उछला और तेजी लेते हुए 57,357 पर ग्रीन मार्क पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 247 अंक उछाल के साथ 17,201 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 30 शेयरों में बढ़ौत्तरी रही। पावर इंडेक्स, रियल्टी और आॅटो में 2 से 3% की तेजी रही। स्मॉलकैप इंडेक्स और बीएसई मिडकैप 0.7 से 1.5 चढ़ा।

मिडकैप और स्मॉल कैप में इतनी बढ़त

बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप में 200 अंकों से भी ज्यादा की बढ़त देखी गई है। मिडकैप में निप्पोन लाइफ, टाटा कंज्यूमर, चोलमंडलम इन्वेस्टमेंट, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, अडाणी पावर, अशोक लेलैंड, टीवीएस मोटर्स, एयू बैंक, रुचि सोया, लोढ़ा के शेयर्स में तेजी रही जबकि हॉनी वेल आॅटोमेशन, जिंदल स्टील, ग्लैंड में गिरावट है। स्मॉल कैप में डाइन प्रो, दीप इंडस्ट्री, इंडिया मार्ट, महिंद्रा आॅटोमोटिव, और सूर्योदय में तेजी रही।

निफ्टी के इंडेक्स

वहीं बता दें कि निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में तेजी रही। इसमें रियल्टी में 3% से ज्यादा बढ़त रही। इसके बाद आॅटो, मीडिया में 2% से ज्यादा की बढ़त रही। वहीं मेटल, फार्मा में 1% की बढ़त रही।

Connect With Us : Twitter Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

12 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

30 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

50 mins ago