इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Stock Market Update Now वैश्विक बाजार में दबाव के बीच आज सुबह भारतीय शेयर बाजार की अच्छी शुरूआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले और बीते दिन की भारी गिरावट के बाद आज अच्छी रिकवरी की संभावना है। फिलहाल सेंसेक्स 170 अंक ऊपर 56,570 पर है, जबकि निफ्टी 40 अंक ऊपर 16,880 के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे पहले सेंसेक्स आज 326 पॉइंट्स ऊपर 56,731 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 56,920 का ऊपरी और 56,628 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स में 500 अंकों की भी मजबूती आई थी, लेकिन यह ज्यादा समय ऊपर नहीं टिक सका। वहीं निफ्टी 16,934 पर खुला था।
सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बढ़त हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में ICICI Bank, डॉ. रेड्डी और पावरग्रिड हैं। वहीं निफ्टी के 50 में से 38 शेयर बढ़त में और 12 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। आज नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी में हैं। वहीं आईटी शेयरों में अच्छी तेजी है। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है। वहीं बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स लाल निशान में चले गए. आटो, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में हैं।
25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…
चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), BJP Candidate Krishan Lal Panwar : इसराना विधानसभा से भाजपा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), International Peace Day : शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं है…
पूर्व मंत्री अनिल विज ने सभी युवाओं को पार्टी के पटके पहनाते हुए उनका भाजपा…