इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
रूस और यूक्रेन तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान पर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,072 अंक गिरकर 55,174 पर पहुंच गया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 283.85 अंकों की गिरावट के साथ 16,510 पर आ गया। (Share Market Update Today 2 March 2022) सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयरों में दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक गिरावट है, वहीं बैंक निफ्टी में 2 प्रतिशत की गिरावट देखि गई है।
आज सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर गिरावट में और 7 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा ICICI Bank का शेयर 4% टूटा है जबकि HDFC Bank 3% गिरा है। SBI का शेयर 2%, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और HDFC के स्टॉक 2-2% गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह एशियन पेंट्स, मारुति के स्टॉक में 3-3% की गिरावट है। कोटक बैंक 2% नीचे है। इनके उल्ट डॉ. रेड्डी, नेस्ले, सनफार्मा, टाइटन में मामूली गिरावट है। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील सबसे ज्यादा 3% ऊपर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, विप्रो और लार्सन एंड टुब्रो में मामूली तेजी हैं। वहीं निफ्टी के 50 में से 20 स्टॉक तेजी में और 30 नीचे हैं। बढ़ने वालों में प्रमुख रूप से कोल इंडिया, हिंडालको, टाटा स्टील, UPL और ONGC हैं। Share Market Update Today
Also Read: Gold Silver Price Today 2 March सोने के भाव में आज इतनी तेजी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : करनाल मेरठ रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप…
थाना प्रभारी व डीएसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना, मामला दर्ज India News Haryana (इंडिया…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jagjit Singh Dallewal's Health Deteriorated : किसान आंदोलन में सक्रिय…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Accident : हरियाणा के जिला करनाल में काछवा रोड…
लगातार क्राइम और स्केम के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन अब भी सोया…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Air Pollution : दिल्ली और हरियाणा में प्रदूषण का…