Categories: देश

काबुल में आत्मघाती हमले में 6 की मौत

इंडिया न्यूज़, काबुल (Suicide attack in kabul) : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास एक आत्मघामी विस्फोट हुआ। इस हमले में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी आंतरिक मंत्रालय ने दी।

अभी तक किसी समूह या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण होने के बाद इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े क्षेत्रीय संगठनों ने देश में हमले तेज कर दिए हैं। आईएस गश्ती दलों के साथ-साथ तालिबान अधिकारियों और देश के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोगों को निशाना बनाता है।

काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि तालिबान सुरक्षा बलों ने आत्मघाती हमलावर को मंत्रालय के पास मलिक असगर चौराहे पर पहुंचने से पहले ही पहचान लिया था। उसके बाद हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस आत्मघामी हमले में कम से कम छह आम नागरिक मारे गए हैं। हमले में घायल होने वालों में तीन तालिबान सुरक्षा बल के सदस्य हैं। गैर-सरकारी संगठन ‘इमरजेंसी’ द्वारा संचालित काबुल अस्पताल ने बताया कि हमले के बाद एक बच्चे सहित 12 घायल आए हैं।

बता दें है कि मंत्रालय के पास इस साल में यह दूसरा हमला है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 11 जनवरी को एक आत्मघाती हमलावर ने विदेश मंत्रालय के पास खुद को उड़ा लिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 53 लोग घायल हो गए।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

HSSC Results: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! नायब सिंह सैनी निभाएंगे वादा, जारी होगा 24 हजार भर्तियों का रिजल्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), HSSC Results: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार…

1 min ago

Two Girls Missing: परिवार नहीं था घर पर…2 सहेलियां हुई फरार, साथ ले गई नकदी और जेवर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Two Girls Missing: हरियाणा के सिरसा शहर की जेजे कॉलोनी…

15 mins ago

Haryana BJP CM MLA Meeting : … जब अनिल विज को नायब सैनी का नाम सीएम पद के लिए प्रस्ताव देना पड़ा

मांग रहे थे मुख्यमंत्री की कुर्सी, बना दिया प्रस्तावक; अनिल विज के साथ ऐसे हुआ…

21 mins ago

Independent MLA: अब निर्दलीय विधायक क्यों आए भाजपा के समर्थन में, खुद बताई ये बड़ी वजह

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Independent MLA: हरियाणा में नायब सिंह सैनी को एक बार…

31 mins ago

CM Oath Ceremony: ‘पार्टी चाहे तो चौकीदार बना दे…’, क्या नायब सैनी कैबिनेट से किनारे हो जाएंगे अनिल विज?

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Oath Ceremony: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी…

51 mins ago