होम / Sukhvinder Sukhu Assumes Charge : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया पदभार ग्रहण

Sukhvinder Sukhu Assumes Charge : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया पदभार ग्रहण

• LAST UPDATED : December 12, 2022

बोले-हिमाचल में भ्रष्टाचार को रोकने को सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर करेगी काम

जल्द लाया जाएगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट, शुरू हो चुका है इस पर काम

इंडिया न्यूज, Shimla : हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने सोमवार को शिमला स्थित सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। मुख्यमंत्री के सचिवालय पहुंचने पर महिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा, यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसके लिए जल्द ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा जिस पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही ब्लूप्रिंट सामने आएगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद से उन्हें मौका दिया, उनकी सेवा करने का उससे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक दल की बैठक के बाद मंत्रिमंडल के गठन पर फैसला लिया जाएगा

हर वर्ग के कल्याण की नीति बनाएंगे

Sukhvinder Sukhu Assumes Charge

Sukhvinder Sukhu Assumes Charge

सुक्खू ने कहा कि हर वर्ग के कल्याण के लिए एक नीति बनाई जाएगी, जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं, दलितों, गरीबों सब वर्ग का खास ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उपमुख्यमंत्री और विधायकों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करेंगे। उन्होंने परिस्थितियों को समझने के लिए प्रदेश की जनता से कुछ समय की मोहल्लत भी मांगी। उन्होंने कहा कि अभी पदभार ग्रहण किया है। अभी हमें कुछ वक्त चाहिए।

वरिष्ठ नेताओं से मिलकर रणनीति बनाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीखकर सरकार को आगे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार जैसे सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें : Lord Parshuram Mahakumbh : एक सांसद के तौर पर नहीं, एक छोटे भाई के रूप में हुए उपस्थित : कार्तिक शर्मा

अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

हिमाचल के कर्मचारियों ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया। सचिवालय के सैकड़ों अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर पंक्तिबद्ध होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने पर बधाई दी।

इसके उपरांत, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं संघ के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नए उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार के लिए सुशासन आवश्यक है, इसलिए यह अधिकारियों का कर्तव्य बनता है कि वे अपना समय लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन के जीवन में सुखद परिवर्तन लाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Lord Parshuram Mahakumbh : मनोहर लाल ने खोला घोषणाओं का पिटारा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox