देश

Sonali Phogat Murder Case Updates : आरोपी पीए सुखविंदर की जमानत मंजूर

India News (इंडिया न्यूज), Sonali Phogat Murder Case Updates, चंडीगढ़ : सोनाली हत्याकांड मामले में आरोपी पीए सुखविंदर को आखिर जमानत मिल गई है। मालूम रहे कि सुखविंदर 9 महीने से जेल में है। बुधवार को गोवा हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सुखविंदर की जमानत मंजूर कर ली है। सुखविंदर के अधिवक्ता ने बताया कि उसे जमानत मिल गई है। जमानत की शर्तें क्या होंगी, वह ऑर्डर मिलने के बाद ही बताया जा सकेगा। इससे पहले सुखविंदर को ड्रग्स केस में जमानत मिल चुकी है।

गोवा पुलिस के बाद ही CBI ने की थी जांच

मालूम रहे कि सोनाली फोगाट हत्या मामले में गोवा पुलिस के बाद ही सीबीआई ने जांच की थी, जिसमें 22 नवंबर-2022 को आरोपी सुधीर सांगवान व सुखविंदर सिंह के खिलाफ चालान पेश किया गया था, चार्जशीट पेश करने के बाद सुखविंदर ने जमानत याचिका दायर की थी। ड्रग्स मामले में तो सुधीर और सुखविंदर को जमानत मिल गई है लेकिन आज हत्या मामले में सुखविंदर की जमानत याचिका पर सुनवाई है।

Sonali Phogat Murder Case

जानिए यह था पूरा मामला

ज्ञात रहे कि 22 अगस्त, 2022 की रात को गोवा में सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट की 5 साल पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या करने के आरोप हैं। सोनाली के भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें : Operation Cauvery Update 3 May : सूडान से 231 भारतीयों का जत्था मुंबई पहुंचा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

11 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

25 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

41 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

3 hours ago