होम / Sultan Al Neyadi : अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाले पहले अरब नागरिक बने सुल्तान अल-नेयादी

Sultan Al Neyadi : अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाले पहले अरब नागरिक बने सुल्तान अल-नेयादी

• LAST UPDATED : April 29, 2023

India News, इंडिया न्यूज, Sultan Al Neyadi, दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाले पहले अरब नागरिक बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से बाहर उनकी ऐतिहासिक चहलकदमी लगभग सात घंटे तक चली।

अल-नेयादी ने बोवेन के साथ की चहलकदमी

अल-नेयादी ने नासा के फ्लाइट इंजीनियर स्टीफन बोवेन के साथ अंतरिक्ष में चहलकदमी की। इस दौरान, दोनों ने कई कार्यों को सफलतापूर्व अंजाम दिया, जिनमें पावर केबल को क्रमबद्ध करना भी शामिल था। चहलकदमी से पहले अल-नेयादी और बोवेन दो घंटे की ‘ऑक्सीजन पर्जिंग’ की प्रक्रिया से गुजरे, जिसके तहत उनके शरीर में ऑक्सीजन गैस का प्रवाह किया गया और नाइट्रोजन गैस बाहर निकाली गई, ताकि शून्य गुरुत्वाकर्षण में उन्हें कोई खतरा न हो।

सुल्तान अल-नेयादी

स्पेससूट पहनने में इन्होंने की मदद

इसके बाद, वॉरेन होबर्ग और फ्रैंक रुबियो ने स्पेससूट पहनने में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की मदद की, जो अपने आप में एक बड़ा काम है। अल-नेयादी और बोवेन को स्पेससूट और अन्य सुरक्षात्मक उपकरण पहनने में एक घंटे का वक्त लगा।

दोनों को आईएसएस के बाहर अत्यधिक ऊंचाई पर चहलकदमी के दौरान दो प्रमुख चुनौतियों-विकिरण और अत्यधिक तापमान का सामना पड़ा। दो मार्च को फ्लोरिडा के केप केनवेरल से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाले अल-नेयादी जल्द ही अंतरिक्ष में दो महीने का समय पूरा करने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने दूसरे महीने में अल-नेयादी ने कई प्रयोग किए हैं।

यह भी पढ़ें : India Covid-19 : देश में संक्रमण के 7,171 नए मामले सामने आए

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में आज फिर 2 मरीजों ने तोड़ा दम, इतने आए केस

यह भी पढ़ें : Priyanka Meets Wrestlers : प्रियंका गांधी जंतर-मंतर पहुंची, बोली- सरकार बृजभूषण को बचा रही

Tags: