देश

Sunflower MSP Price Issue : किसानों ने किया जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम

  • सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर करने की मांग

  • कुरुक्षेत्र में किसानों का गुस्सा उफान पर

India News (इंडिया न्यूज), Sunflower MSP Price Issue, चंडीगढ़ : प्रदेश के जिला कुरुक्षेत्र में किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। जी हां, सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर करने की मांग को लेकर किसान शाहाबाद-मारकंडा में जीटी रोड पर बैठ गए हैं। वहीं हालात को देखकर पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। टकराव के आसार देख पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी की भी तैनाती कर दी है।

जब तक मांग पूरी नहीं होगी जाम जारी रहेगी : चढ़ूनी

वहीं प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि जब तक हमारी सूरजमुखी को MSP पर खरीदने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा। इस बारे में पहले भी बैठक हुई थी लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन से बातचीत हो रही है, लेकिन सरकार के जवाब देने की वजह से वह भी बेबस है।

सरकार को 2 जून को जाम की दी थी सूचना

आज जो जाम लगाया गया है इस बारे में सरकार को 2 जून को चेतावनी दी, लेकिन DC शांतनु शर्मा और SP सुरेंद्र सिंह महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को सरकार के साथ बातचीत के लिए अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ भेजा था, मगर सरकार से बैठक साथर्क नहीं रही थी।

आखिर क्या है एमएसपी खरीद का मामला

आपको बता दें कि सरकार सूरजमुखी को भावांतर योजना के तहत खरीदने को तैयार है, मगर किसानों की मांग है कि इस योजना से किसानों का प्रति क्विंटल 1000 से अधिक का नुकसान हो रहा है। इसलिए फसल की MSP पर खरीद कराई जाए।

यह भी पढ़ें : Operation Blue Star Anniversary : ऑपरेशन ब्लू स्टार क्या है, जानिए पूरा इतिहास

यह भी पढ़ें : Punjab University Issue Updates : नहीं सिरे चढ़ी वार्ता, पंजाब सीएम ने साफ किया मना

यह भी पढ़ें : Accident in Sonipat : कार रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में गिरी, 2 की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mumbai’s Bandra Railway Station पर मची भगदड़, एक दूसरे को रौंदने का भयावह मंज़र सीसीटीवी में कैद, इतने लोग घायल 

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Mumbai's Bandra Railway Station : मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे…

1 hour ago

Aam Aadmi Party पर मंत्री विज का तंज, बोले “ये लोग घर बैठे-बैठे ही गुब्बारे छोड़ते रहते हैं”

हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है - परिवहन मंत्री अनिल…

2 hours ago

CM Saini in Kurukshetra : पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह की घोषणा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini in Kurukshetra : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह…

2 hours ago

Haryana News : धान व बाजरा की खरीद…, सरकार कर चुकी इतने करोड़ रुपए का भुगतान

2,28,565 धान तथा 1,26,951 बाजरा पर किसानों को किया जा चुका है एमएसपी का भुगतान…

3 hours ago

karnal Murder News : पहले की युवक की हत्या और फिर…, इलाके में मचा हड़कंप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), karnal Murder News : त्योहारी सीजन में जहां सभी लोग…

3 hours ago