देश

P. Chidambaram : उच्चतम न्यायालय का फैसला सभी राज्यपालों के लिए फटकार : चिदंबरम

India News (इंडिया न्यूज), P. Chidambaram, नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला सिर्फ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के लिए ही नहीं, बल्कि सभी राज्यपालों के लिए फटकार है।

उच्चतम न्यायालय ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को 19 और 20 जून को आयोजित ‘‘संवैधानिक रूप से वैध’’ सत्र के दौरान विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने कहा कि राज्यपाल की शक्ति का उपयोग ‘‘कानून बनाने के सामान्य रास्ते को बाधित करने’’ के लिए नहीं किया जा सकता।

पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राज्यपाल की शक्तियों पर उच्चतम न्यायालय का फैसला न केवल पंजाब के राज्यपाल के लिए बल्कि सभी राज्यपालों के लिए कड़ी फटकार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को फैसले की प्रत्येक पंक्ति पढ़नी चाहिए और यदि वह आवश्यक समझते हैं तो एक सक्षम वरिष्ठ वकील को फैसले को समझाने के लिए बुलाएं।’’

यह भी पढ़ें : PM Mathura Visit : विकास से दूर नहीं रहेंगे मथुरा और ब्रज, होंगे भगवान के दिव्य दर्शन

यह भी पढ़ें : India Covid 19 : देश में कोविड-19 के 36 नए मामले दर्ज

यह भी पढ़ें : kapal Mochan Mela 2023 : कोपाल मोचन मेले में हरियाणा-पंजाब सहित देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

9 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

10 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

10 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

10 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

10 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट  India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…

10 hours ago