Categories: देश

Taliban rule in Afghanistan तालिबान में महिला अधिकारों का हनन

  • लड़कियों की पढ़ाई पर लगाई रोक, नाराज छात्राओं ने शुरू किया प्रदर्शन

इंडिया न्यूज, काबुल Taliban rule in Afghanistan : अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से ही यह उम्मीद लगाई गई थी कि वहां पर नागरिकों के अधिकारों का हनन होगा। लोगों को तालिबानी शासक अपने हिसाब से जिंदगी जीने पर विवश करेंगे। अब ऐसा ही वहां पर हो रहा है। तालिबानी शासक अपने राज के दौरान सबसे ज्यादा हनन महिला अधिकारों का कर रहे हैं। हालांकि इस बार जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था तो उन्होंने यह कहा था कि वे अपने पुरानी सोच को लोगों पर नहीं थोपेंगे लेकिन हो इसके विपरित रहा है।

शिक्षकों को आदेश लड़कियों को न पढ़ाया जाए

तालिबानी शासकों ने देश में जहां महिलाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाए वहीं उन्होंने अपने फैसले महिलाओं पर थोपने के लिए मौलवियों का सहारा लिया। ताजा घटनाक्रम में तालिबान ने यह घोषणा की है कि कोई भी शिक्षक किसी भी स्तर पर किसी भी उम्र की लड़की को शिक्षा ग्रहण न करवाए। तालिबान के इस फैसले के खिलाफ हालांकि विरोध के सुर भी उठे हैं।

यूनिवर्सिटी छात्राओं ने इसके खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, तालिबान ने लड़कियों के प्राथमिक स्कूलों में जाने पर रोक लगा दी है। शिक्षकों से कहा गया है कि वे अब किसी भी उम्र की लड़कियों को नहीं पढ़ा पाएंगे। शिक्षा मंत्रालय व शरिया कानून लागू करने वाले मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक में इस पर फैसला लिया गया।

विकास के मामले में दशकों पीछे चला गया देश : खदीजा

सामाजिक कार्यकर्ता खदीजा का देश में तालिबानी शासन पर बोलते हुए कहा कि देश में जो विकास पिछले वर्षों में हुआ था उसपर अब अंकुश लग चुका है। महिलाओं सहित सभी को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश विकास के मामले में कई दशक पीछे चला गया है।

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War Latest Update क्या जल्द युद्ध खत्म करने के मूढ़ में रूस, पुतिन ने दिए संकेत

यह भी पढ़ें : Corona Cases in China : कोरोना से चीन में स्थिति भयावह, विश्व में नई लहर का खतरा

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Employees Promotion Rule : पदोन्नति चाहिए तो…, इस प्रक्रिया को करना होगा पूरा

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को होगी बैठक India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 mins ago

Ashok Gehlot: ‘इस हार को बहुत…’, हरियाणा के चुनावी नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Gehlot: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को…

19 mins ago

Haryana Assembly Polls: ‘हरियाणा में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार…’, मोहन लाल बड़ौली का किस पर निशाना

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय…

45 mins ago

Rahul Gandhi: ‘पार्टी हित से ऊपर नेताओं ने खुद को रखा…’, समीक्षा बैठक में राहुल गांधी की बड़ी बात

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की…

59 mins ago

Haryana Election Result: ‘आपसी मतभेद तक हम…’, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले अजय माकन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार…

1 hour ago