इंडिया न्यूज, होशियारपुर (Terrible Accident in Hoshiarpur) : प्रदेश में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। ये सभी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों में एक ही परिवार के 5 लोग थे।
यह हादसा होशियारपुर के उपमंडल गढ़शंकर में हुआ है। श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के अवसर पर माथा टेकने जा रही संगत को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 4 की मौत मौके पर तो 4 गायलों की मौत सिविल अस्पताल गढ़शंकर में हुई है।
हादसे में मरने वालों की पहचान राहुल पुत्र माह पाल (25), सुदेश पाल पुत्र रामफल (48), रामो पुत्री शीश पाल (15), गीता देवी पत्नी पुष्पिंदर कुमार (40), उन्नति पुत्री पुष्पिंदर कुमार (16), शमो देवी व संतोष देवी आदि के रूप में हुई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर रहने वाले थे। ये सभी हाल में जगदलपुर भादसों (छत्तीसगढ़) रह रहे थे। इस हादसे में एक परिवार के 5 लोग बताए जा रहे हैं।
घटना में करीब 13 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया गया है। जहां पर 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक संगत देर रात पैदल ही खुरालगढ़ जा रही थी। इस बीच खुरालगढ़ की तरफ ही जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने श्रद्धालुओं को कुचल डाला।
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Police : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले तो बुलंद होते…
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जिला पुलिस ने जारी की एडवाइजरी India News Haryana…
परिवहन विभाग को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव होंगे प्रयास, विभाग में हो रहे…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Anti Corruption Bureau : हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की…