India News (इंडिया न्यूज), Terrible Accident in Jammu, जम्मू : अमृतसर से कटरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस जम्मू और कटरा के बीच हादसे का शिकार हो गई। बस कटरा से करीब 15 किलोमीटर पहले पुल से गिर गई। जिसके चलते 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 55 लोग घायल हुए हैं। घायलों में अभी कई की हालत गंभीर है। बस गिरने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद शुरू कर दी। इसके साथ ही अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बस में सवार सभी श्रद्धालु अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे थे। जानकारी के अनुसार बस में कुल 75 यात्री सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं और अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिया रोड के रहने वाले हैं। घर में बेटे के मुंडन के लिए वे वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी लोग मूल रूप से बिहार निवासी थे। वे अमृतसर में काम धंधा करने के लिए रह रहे थे। जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा बस के ब्रेक फेल हो जाने के चलते हुआ है। बस के ब्रेक न लग पाने के कारण बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पुल से नीचे गिर गई।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा…
हरियाणा में CM सैनी की सरकार बनने के बाद सभी मंत्री एक्शन मोड में आ…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Paddy Procurement: हरियाणा में धान की खरीद को लेकर पूर्व…
हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण भी हो चुका है। वहीँ अब…
इस दिवाली के त्यौहार पर आपके घर खुशियां आने वाली हैं। नायब सरकार ने कर्मचारियों…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह…