India News (इंडिया न्यूज़) Terrible fire accident in Bihar, पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक घर में भीषण आग लगने से चार सगी बहनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। चारों लड़कियां नाबालिग थीं और उनके पिता का नाम नरेश राम है। मृतकों की पहचान सोनी (12), शिवानी (8), अमृता (5) और रीता तीन वर्ष की थी। घटना से चारों ओर अफरातफरी मची का माहौल है।
जहां घटना हुई है वह इलाका जिले के सदर थानांतर्गत रामदयालु के तहत आता है। चारों मृतक नाबालिग थीं और अनुसूचित जाति की हैं। घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे और उन्हें पता नहीं लगा। जैसे ही आसपास के लोगों को आग लगने का पता चला, चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग ने कुछ ही देर में इतना रौद्र रूप ले लिया चारों बहनों को संभलना ही नहीं मिला। वे एक ही कमरे में सो रही थी। आसपास के कमरों में सो रहे आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। नरेश राम दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी व पांच बेटियां और एक छोटा बेटा था। घटना के वक्त बच्चों की मां अपने दुधमुंहे बेटे के साथ घर के बाहर सो रही थी।
यह भी पढ़ें : Gang war in Tihar jail : दिल्ली तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
यह भी पढ़ें : Accident in Pathankot : नहर में गिरी कार, तीन बैंक कर्मियों की मौत
हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Government Strict on Stubble Burning : पराली जलाने के…
हरियाणा में हाल ही में नई राज्य सरकार बनकर उभरी है। ऐसे में आप सोच…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा में ठगों द्वारा ठगी करने के नए नए…
हरियाणा में लगातार स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। घर बैठे लोगों की…
हरियाणा में कांग्रेस के कुछ ही विधायक हैं लेकिन अभी से ही इन विधायकों ने…