Categories: देश

Terrorist attack in Pakistan : आतंकवादी हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल

इंडिया न्यूज, पेशावर (Terrorist attack in pakistan) : आतंकवादियों को पनाह देने के लिए जाना जाता पाकिस्तान अब खुद आतंकवादियों के शिकंजे में फंसता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में आतंकवादी वारदात काफी तेजी से बढ़ गई हैं। दिसंबर के अंत में जहां पाकिस्तान की एक पूरी जेल पर आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया था वहीं अब पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण कर्मियों के दल को सुरक्षा दे रहे पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ है।

बताया गया है कि सुरक्षा कर्मियों के वाहन पर कुछ बंदूकधारियों द्वारा हमला किया गया, जिसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। इस हमले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पेशावर में पुलिस का दल पास के ही एक टीकाकरण केंद्र की ओर जा रहा था तभी 6-7 संदिग्ध आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी भी घायल हुआ है। आतंकवादी अपने घायल साथी को लेकर फरार हो गए।

30 नवंबर को भी किया था आत्मघाती हमला

बता दें कि इससे पहले बीती 30 नवंबर को भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा पोलियो टीम की सुरक्षा के लिए जा रहे पुलिसकर्मियों के ट्रक पर आत्मघाती हमला किया था, जिसमें में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए जिनमें 23 पुलिसकर्मी शामिल थे।

ये भी पढ़ें : Increased Facilities In Maa Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी में बढ़ी सुविधाएं, आईएएस अंशुल गर्ग ने सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया जोर

Connect With Us : Twitter, Facebook
Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

4 hours ago