India News (इंडिया न्यूज़), Terrorist hideout busted in Poonch, पुंछ/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और विस्फोटक सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुंछ के सलानी इलाके में 39 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था, जिस दौरान सेना के खोजी कुत्तों ने एक ठिकाने पर संदिग्ध आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी का पता लगाया।
सूत्रों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। मेंढर के थाना प्रभारी सज्जाद अहमद ने कहा कि एक संदिग्ध आईईडी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि विस्फोटकों को गांव के सरपंच और क्षेत्र के अन्य प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी में नष्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Gobindgarh Fort Amritsar : मिट्टी का दुर्ग वह गोबिंदगढ़ किला जिसमें कभी रखा जाता था कोहिनूर हीरा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Mahipal Dhanda : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vasundhara Oswal : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Accident News : हरियाणा के नूंह जिले के साकरस व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत से जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल…
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाह मस्ताना जी महाराज के अवतरण दिवस का MSG भंडारा…
हरियाणा प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने में भाजपा सरकार करेगी हर संभव…