Categories: देश

We Women Want : पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक की कहानी भरेगी महिलाओं में जोश

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। Paralympian Deepa Malik : वी वीमेन वांट पर इस हफ्ते के एपिसोड में पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक की कहानी दिखाई जाएगी। कैसे एक महिला ने विपरीत परिस्थितियों में अपने लक्ष्य को हासिल किया। दीपा वास्तव में एक असाधारण महिला हैं। जिन्होंने मेहनत और दृढ़ निश्चय के बल पर पैरालंपिक में रजत पदक जीता और दिव्यांग महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी। न्यूज एक्स वी वीमेन वांट के इस एपिसोड से लोगों के सामने संघर्ष और गौरव की एक नई कहानी पेश करेगा। कैसे दीपा ने बीमारी से लड़कर अपने सपनों को पूरा किया। इस संघर्ष के दौरान उन्हें किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दृढ़ निश्चय और मेहनत के बल पर दीपा मलिक ने जीते 23 अंतरराष्ट्रीय और 68 राष्ट्रीय पदक

We Women Want कार्यक्रम के दौरान पैरालंपिक एथलीट दीपा मलिक के साथ तस्वीर खिंचवाती युवतियां

न्यूजएक्स की वरिष्ठ कार्यकारी संपादक प्रिया सहगल के साथ बातचीत में दीपा ने बताया कि उनकी शादी के बाद दो बेटियां हुई। जिसके बाद बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया और व्हीलचेयर तक सीमित कर दिया। हालांकि ससुराल के में उन्हें किसी चीज की कमी नहीं थी। लेकिन इस एक दायरे में सीमित रहकर उनका दम घुट रहा था। वह स्वंय को एक दया की वस्तु के रूप में नहीं देखना चाहती थी। जिसके बाद दीपा ने पैरालंपिक के लिए तैयारी करनी आरंभ की।

इसके लिए उन्होंने अपना ससुराल वाला घर छोड़ दिया और दिल्ली जाकर एक किराये के छोटे से मकान में रहने लगी। दीपा ने बताया कि जब उन्होंने पैरालिंपिक के लिए प्रशिक्षण शुरू किया तो उनके पति और सास दोनों ने उनकी स्थिति को नहीं समझा। हां दोनों बेटियों ने दीपा का साथ दिया जिसके चलते वह अपने फैसले पर कायम रही। दीपा ने 23 अंतरराष्ट्रीय और 68 राष्ट्रीय पदक जीतने के सफर में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की।

इस समय दीपा भारत की पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष भी हैं और अन्य पैरा एथलीटों की मदद के लिए नीतिगत बदलाव और अन्य जरूरी काम करने के लिए काम कर रही हैं। दीपा की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। स्टूडियो में मौजूद हर व्यक्ति को दीपा के संघर्ष भरे जीवन की कहानी ने प्रेरित किया। रिकार्डिंग समाप्त होने के बाद उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ लग गई।

शनिवार 7.30 बजे न्यूजएक्स पर होता है वी वीमेन वांट के नए एपिसोड का प्रसारण

वी वीमेन वांट न्यूजएक्स की तरफ से चलाई जा रही एक विशेष सीरीज है। जिसमें हर सप्ताह किसी ऐसी महिला की कहानी को जनता के बीच रखा जाता है जिसने दुनिया में विपरीत परिस्थितियों के बीच अपना अलग मुकाम बनाया। जो समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरी। न्यूजएक्स पर हर शनिवार शाम 7:30 बजे ‘वी वीमेन वांट’ के ताजा एपिसोड प्रसारित किया जाता है। कार्यक्रम को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, एमएक्स प्लेयर, शेमारूमी, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाता है।

यह भी पढ़ें : We Women Want : राजनीति में महिलाओं की स्थिति और जरूरत पर की चर्चा

यह भी पढ़ें : We Women Want : महिलाओं ने बताया कैसे हैं वे पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रबंधक

यह भी पढ़ें : ‘We Women Want’ Shakti Awards’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें : We Women Want: व्यायाम के लिए जितना समय मिले, जरूर करें

ये भी पढ़ें : We Women Want 5th Episode: जानिए एपिसोड में कितनी मददगार है आईवीएफ

Connect With Us : Twitter, Facebook
developer

Share
Published by
developer

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

53 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago