होम / जानिए, मई में इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी

जानिए, मई में इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी

• LAST UPDATED : April 25, 2022

जानिए, मई में इतने दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

मई माह शुरू होने में एक सप्ताह का ही समय शेष है और हम बता दें कि इस मई महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे, ताकि आप समय रहते अपना बैंक से संबंधित काम निपटा सकें और जिससे आपके समय की भी बचत हो। इसलिए जब भी बैंक जाएं तो बैंक अवकाश की लिस्ट जरूर देखकर जाएं। Bank Holidays In May

बता दें कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने देशभर के बैंकों की छुट्टी ((Bank Holidays)) की लिस्ट जारी कर दी है। इस मई माह में 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियों के अलावा महार्षि परशुराम जयंती और ईद-उल-फितर की छुट्टी को भी शामिल किया जा चुका है। 1 मई को मजदूर दिवस मनाया होता और 16 मई की बुध पूर्णिमा रहेगी। इसके अलावा कई राज्य में उनके लोकल त्योहार पर भी बैंकों में अवकाश रहेगा।

ये है छुट्टियों का ब्यौरा

  1. 1 मई 2022 : मजदूर द‍िवस/महाराष्‍ट्र द‍िवस पूरे देश में देखा जाए तो बैंक बंद इस द‍िन रव‍िवार की भी छुट्टी रहने जा रही है।
  2. 2 मई 2022 : महर्ष‍ि परशुराम जयंती – कई राज्‍यों में होने वाली है छुट्टी
  3. 3 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)
  4. 4 मई 2022 : ईद-उल-फ‍ितर, (तेलंगाना)
  5. 9 मई 2022 : गुरु रब‍िंद्रनाथ जयंती- पश्‍च‍िम बंगाल और त्र‍िपुरा
  6. 14 मई 2022 : दूसरे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
  7. 16 मई 2022 : बुध पूर्ण‍िमा
  8. 24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मद‍िवस-स‍िक्‍क‍िम
  9. 28 मई 2022 : चौथे शन‍िवार पर बैंकों का अवकाश
  10. मई 2022 में सप्ताहांत बैंक छुट्टियों की जारी हो गई है लिस्ट
  11. 1 मई 2022 : रविवार
  12. 8 मई 2022 : रविवार
  13. 15 मई 2022 : रविवार
  14. 22 मई 2022 : रविवार
  15. 29 मई 2022 : रविवार

यह भी पढ़ें : हरियाणा बिग ब्रेकिंग: प्रदेश में इन आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox