होम / Three people killed in Florida : फ्लोरिडा में गोली मारकर तीन लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Three people killed in Florida : फ्लोरिडा में गोली मारकर तीन लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : February 23, 2023

इंडिया न्यूज, फ्लोरिडा (Three people killed in Florida): अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला फ्लोरिडा में गुरुवार सामने आया। यहां एक युवक ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से जिन लोगों की मौत हुई है उनें एक 20 वर्षीय युवती, एक नौ साल की बच्ची और एक पत्रकार शामिल है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए फ्लोरिडा के पुलिस अधिकारी जॉन मीना ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे फ्लोरिडा के आॅरेंज काउंटी में हुई। यहां 19 साल के आरोपी कीथ मेल्विन मूस ने एक 20 साल की युवती की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वो फरार हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वहां वारदात की कवरेज के लिए दो पत्रकार भी पहुंच गए। दूसरी तरफ युवती के पड़ौस में रहने वाली कुछ महिलाएं भी वहां पहुंच गई। उनके साथ एक दो बच्चे भी थी।

पुलिस ने लोगों को वारदात स्थल से पीछे हटा रही थी इसी दौरान हमलावर युवक वापस वहां पहुंच गया। उसने आते ही एक बार फिर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक पत्रकार और एक बच्ची को गोली लगी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है व उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया।

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox