Categories: देश

Three people killed in Florida : फ्लोरिडा में गोली मारकर तीन लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इंडिया न्यूज, फ्लोरिडा (Three people killed in Florida): अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला फ्लोरिडा में गुरुवार सामने आया। यहां एक युवक ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से जिन लोगों की मौत हुई है उनें एक 20 वर्षीय युवती, एक नौ साल की बच्ची और एक पत्रकार शामिल है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए फ्लोरिडा के पुलिस अधिकारी जॉन मीना ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे फ्लोरिडा के आॅरेंज काउंटी में हुई। यहां 19 साल के आरोपी कीथ मेल्विन मूस ने एक 20 साल की युवती की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वो फरार हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी मिली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही वहां वारदात की कवरेज के लिए दो पत्रकार भी पहुंच गए। दूसरी तरफ युवती के पड़ौस में रहने वाली कुछ महिलाएं भी वहां पहुंच गई। उनके साथ एक दो बच्चे भी थी।

पुलिस ने लोगों को वारदात स्थल से पीछे हटा रही थी इसी दौरान हमलावर युवक वापस वहां पहुंच गया। उसने आते ही एक बार फिर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक पत्रकार और एक बच्ची को गोली लगी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है व उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने वारदात को अंजाम क्यों दिया।

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Ashok Gehlot: ‘इस हार को बहुत…’, हरियाणा के चुनावी नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Gehlot: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को…

11 mins ago

Haryana Assembly Polls: ‘हरियाणा में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार…’, मोहन लाल बड़ौली का किस पर निशाना

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Polls: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय…

36 mins ago

Rahul Gandhi: ‘पार्टी हित से ऊपर नेताओं ने खुद को रखा…’, समीक्षा बैठक में राहुल गांधी की बड़ी बात

महिमा कटारिया, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की…

50 mins ago

Haryana Election Result: ‘आपसी मतभेद तक हम…’, हरियाणा में कांग्रेस की हार पर बोले अजय माकन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार…

1 hour ago

School Time Change : अष्टमी के चलते प्रदेश में कल सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), School Time Change : अष्टमी का पूर्व शुरू हो चुका…

1 hour ago