Categories: देश

रूसी हमलों से यूक्रेन के 11 लोगों की मौत Today is the 54th day of the war between Russia and Ukraine

Today is the 54th day of the war between Russia and Ukraine

इंडिया न्यूज, कीव।
Today is the 54th day of the war between Russia and Ukraine रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध का आज 54वां दिन है। इस दौरान जहां यूक्रेन में रूस ने व्यापक तबाही मचाई है, वहीं यूक्रेन ने भी कई मौकों पर पलटवार करते हुए रूसी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि इस युद्ध में अभी तक रूस का पलड़ा भारी रहा है लेकिन रूस को विश्व के कई देशों से प्रतिबंधों के चलते आर्थिक रूप से बड़ा झटका मिला है। पिछले दिनों यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने काले सागर में रूस का जंगी जहाज तबाह कर दिया था, जिसके बाद से रूस लगातार पलटवार करते हुए यूक्रेन पर एक के बाद एक हमला कर रहा है। इसी कड़ी में आज रूसी सेना ने यूक्रेन के शहरों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए। मालूम हुआ है कि लवीव शहर में रूस ने 5 मिसाइलें दागी, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हुए। इसके साथ ही यूक्रेन के एक अन्य शहर खार्किव में भी रूसी हमले में आम लोगों को निशाना बनाया गया। यहां हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हो गए। रूसी सैनिक यहां पर लगातार हमले कर रहे हैं।

50 लाख से ज्यादा पलायन के बाद अब घर वापसी

रूस के हमलों के बीच में अब यूक्रेन के लोगों से युद्ध का खौफ खत्म होता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के दौरान यूक्रेन से करीब 50 लाख से ज्यादा लोगों ने पड़ौसी देशों में शरण ली थी। अब जबकि युद्ध को लगभग दो माह का समय पूरा हो रहा है तो लोग भी घर वापसी करने लगे हैं। यूक्रेन के स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अब हर रोज लगभग 30 हजार लोग वापस यूक्रेन लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि रूसी सेना अभी मुख्य रूप से राजधानी कीव और आसपास के कस्बों से लौट रही है। इसलिए सबसे ज्यादा यूक्रेनी अभी कीव ही लौट रहे हैं।

Read More: जानिए देश में आज कोरोना के केसों में कितनी वृद्धि Corona Cases Analysis 18 April 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

13 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

44 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

1 hour ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

1 hour ago