होम / Today Petrol Diesel price Update जानिए पेट्रोल और डीज़ल का क्या है आज आपके शहर में भाव

Today Petrol Diesel price Update जानिए पेट्रोल और डीज़ल का क्या है आज आपके शहर में भाव

• LAST UPDATED : December 21, 2021

Today Petrol Diesel price Update

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

India Petrol Price: राष्ट्रीय स्तर पर 21 दिसंबर को भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। भारतीय बाजार में 04 नवंबर और राष्ट्रीय स्तर पर 21 दिसंबर से वाहन ईंधन के रेट स्थिर बने हुए हैं,जिसकी वजह से लोगों को पेट्रोल डीजल के दामों में राहत मिल रही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा मंगलवार को जारी किये गए भाव के अनुसार आज राजधानी दिल्ली भर के पंपों पर पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर लोगों को मिल रहा है।

इसके अलावा चार महानगरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी आज  वाहन ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन महानगरों के मुकाबले सबसे महंगा पेट्रोल व डीजल मिल रहा है। इस समय मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर  है तो डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव का 104.67 रुपए और डीजल का भाव 89.79 प्रतिलीटर जनता को मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 101.40  और डीजल 91.43 रुपए के भाव से  लोगों को प्राप्त  हो रहा है। इन चार महानगरों में सबसे सस्ता दिल्ली में और सबसे महंगा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वाहन ईंधन  है।

 प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव Today Petrol Diesel price Update

शहर- पेट्रोल रेट- डीजल रेट

दिल्ली-95.41-86.67

मुंबई-109.98-94.14

कोलकाता-104.67-89.79

चेन्नई-101.40-91.43

भोपाल-107.23-90.87

बेंगलुरु-100.58 -85.01

पटना -105.92-91.09

रांची -98.52-91.56

चंडीगढ़-94.23-80.09

लखनऊ -95.28 -86.80

देहरादून-99.41-87.56

दमन-93.02-86.90

पणजी   -96.38-87.27

पोर्ट ब्लेयर-82.96-77.13

चंडीगढ़-94.98-83.89

नोएडा-95.51-87.01

इन राज्य में 100 के पार तेल Today Petrol Diesel price Update

देश के यह वे राज्य हैं, जहां 100 के पार पेट्रोल का भाव है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख राज्य शामिल हैं।

100 से कम तेल के दाम Today Petrol Diesel price Update

अगर कई राज्यों के शहरों में लोगों को 100 के पार पेट्रोल मिल रहा है तो कई राज्यों के शहरों में 100 के नहीं भी इसके भाव बने हुए हैं। 100 रुपए के नीचे पेट्रोल मिलने वाले शहर पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शामिल है।

सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें Today Petrol Diesel price Update

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी देती हैं, जिसके बाद से देश भर में ताजा रेट्स के अनुसार लोगों को पंपों पर तेल मिलता है।

Read More : Weather North India Update कश्मीर से राजस्थान तक बढ़ी कंपकंपी, शीतलहर का अलर्ट जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी अचानक क्यों पहुंचे करनाल के घोघड़ीपुर गांव, जानें पूरी खबर
Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox