Today Petrol Diesel price Update
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
India Petrol Price: राष्ट्रीय स्तर पर 21 दिसंबर को भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। भारतीय बाजार में 04 नवंबर और राष्ट्रीय स्तर पर 21 दिसंबर से वाहन ईंधन के रेट स्थिर बने हुए हैं,जिसकी वजह से लोगों को पेट्रोल डीजल के दामों में राहत मिल रही है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा मंगलवार को जारी किये गए भाव के अनुसार आज राजधानी दिल्ली भर के पंपों पर पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर लोगों को मिल रहा है।
इसके अलावा चार महानगरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी आज वाहन ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन महानगरों के मुकाबले सबसे महंगा पेट्रोल व डीजल मिल रहा है। इस समय मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव का 104.67 रुपए और डीजल का भाव 89.79 प्रतिलीटर जनता को मिल रहा है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए के भाव से लोगों को प्राप्त हो रहा है। इन चार महानगरों में सबसे सस्ता दिल्ली में और सबसे महंगा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वाहन ईंधन है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव Today Petrol Diesel price Update
शहर- पेट्रोल रेट- डीजल रेट
दिल्ली-95.41-86.67
मुंबई-109.98-94.14
कोलकाता-104.67-89.79
चेन्नई-101.40-91.43
भोपाल-107.23-90.87
बेंगलुरु-100.58 -85.01
पटना -105.92-91.09
रांची -98.52-91.56
चंडीगढ़-94.23-80.09
लखनऊ -95.28 -86.80
देहरादून-99.41-87.56
दमन-93.02-86.90
पणजी -96.38-87.27
पोर्ट ब्लेयर-82.96-77.13
चंडीगढ़-94.98-83.89
नोएडा-95.51-87.01
देश के यह वे राज्य हैं, जहां 100 के पार पेट्रोल का भाव है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख राज्य शामिल हैं।
अगर कई राज्यों के शहरों में लोगों को 100 के पार पेट्रोल मिल रहा है तो कई राज्यों के शहरों में 100 के नहीं भी इसके भाव बने हुए हैं। 100 रुपए के नीचे पेट्रोल मिलने वाले शहर पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शामिल है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी देती हैं, जिसके बाद से देश भर में ताजा रेट्स के अनुसार लोगों को पंपों पर तेल मिलता है।
Read More : Weather North India Update कश्मीर से राजस्थान तक बढ़ी कंपकंपी, शीतलहर का अलर्ट जारी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Surajkund International Crafts Mela : दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…