इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Today Weather Update in Hindi): पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर भारत में मौसम ने सोमवार से एक बार फिर करवट बदली है। इसके चलते जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है वहीं मैदानों में बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने दोबारा से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर में तो तापमान फ्रीजिंग प्वाइटं से नीचे चला गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार फिलहाल खराब मौसम से राहत के असार नहीं हैं। उत्तराखंड के जोशीमठ में भी मंगलवार दोपहर को मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। राज्य के मुनस्यारी और धारचूला की दारमा व व्यास घाटी में हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में कई जगह हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते बुधवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ हिमपात की प्रबल संभावना है।
विभाग ने इसे लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल की राजधानी शिमला व अन्य भागों में भी मंगलवार को मौसम खराब बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऊंचाई वाली जगहों के लिए भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया था, जबकि मध्य व मैदानी इलाको में बुधवार के लिए भी अंधड़ चलने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकतर भागों में 25 जनवरी को भी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 26 व 27 जनवरी को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। 28 जनवरी को कई क्षेत्रों में फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
पहाड़ों में जहां हिमपात हुआ वहीं मैदानी क्षेत्रो हरियाणा और पंजाब में कई जगह पर हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई। आइएमडी ने यह स्पष्ट किया है कि आने वाले कुछ दिन तक दोनों प्रदेशों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें : Water Battle between India and China : ब्रह्मपुत्र पर चार बड़े बांध बनाएगा भारत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…
एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…
हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है : कुमारी सैलजा राहुल…
India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…