इंडिया न्यूज, बोलमेदांग (Tragic Accident in Meghalaya ) : मेघालय में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। यहा पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की चुनावी सभा से पहले एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब लोग इस सभा में भाग लेने के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार संगमा अडोगरे गांव में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। उनके समर्थक एक वाहन में सवार होकर उनकी सभा में जा रहे थे। इसी दौरान नॉर्थ गारो हिल्स के पास इनका वाहन पलट गया। इससे वाहन में सवार सभी लोग वाहन के नीचे दब गए।
नॉर्थ गारो हिल्स के पुलिस अधिकारी शैलेंद्र बामनिया ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 21 लोग घायल हो गए। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे में सवार कई लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए गोलपारा अस्पताल रैफर किया गया है।
सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Voting Counting Preparation : 15वीं हरियाणा विधानसभा को लेकर…
India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…
कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…
Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kaithal News : इस समय त्यौहारी सीजन चल रहा है…