Categories: देश

Tragic Accident in Noida : बस ने 7 लोगों को रौंदा, चार की मौत

इंडिया न्यूज, नोएडा (Tragic Accident in Noida) : ग्रेटर नोएडा में गत देर रात एक बस चालक ने 7 लोगों को रौंद दिया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा बादलपुर क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक कंपनी के कर्मचारी रात्रि शिफ्ट खत्म होने के बाद कंपनी से बाहर आ रहे थे। इस दौरान नोएडा डिपो की बस ने सड़क के किनारे खड़े सात कर्मचारियों को रौंद दिया।

यह बस दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी। हादसे के पीछे क्या कारण था यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका। क्योंकि हादसे के बाद बस चालक बस को यात्रियों सहित वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह हादसा चालक की गलती से हुआ, उसने शराब पी रखी थी या फिर बस में कोई खराबी आ गई यह जांच के बाद पता चल सकेगा।

कुछ ही पल में सब हो गया, संभलने का मौका तक नहीं मिला

इस हादसे के बारे में बताते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूरा हादसा कुछ ही पल में हो गया। किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। लोगों का कहना है कि जैसे ही कर्मी सड़क किनारे पहुंचे तभी बस तेज गति से आई और कुछ ही सैकेंड में सबको रौंदती हुई निकल गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  आरबीआई ने फिर दिया झटका, ब्याज दरों में इजाफा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

9 hours ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

10 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

10 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

11 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

13 hours ago