होम / Tripura Election 2023 Voting Live Updates : सुबह 11 बजे तक 32.06% मतदान

Tripura Election 2023 Voting Live Updates : सुबह 11 बजे तक 32.06% मतदान

• LAST UPDATED : February 16, 2023

इंडिया न्यूज, Tripura Election 2023 Voting Live Updates : त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जोकि सायं 4 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रदेश में कुल 3,337 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

सुबह 11 बजे तक 32.06% मतदान हो चुका है। शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान के बीच मारपीट की कुछ घटनाएं भी सामने आई हैं। साउथ त्रिपुरा में एक पोलिंग बूथ के बाहर कुछ लोगों ने CPI समर्थक को पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। चुनाव में राज्य के 28.13 लाख लोगों के हाथ में 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मालूम रहे कि रिजल्ट 2 मार्च को घोषित होगा।

Tripura Election 2023 Voting Updates

Tripura Election 2023 Voting Updates

1100 बूथ संवेदनशील और 28 बूथ अति-संवेदनशील

जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी गित्ते किरणकुमार दिनकरराव ने कहा कि 3,337 पोलिंग बूथों में से 1,100 बूथ संवेदनशील हैं, जबकि 28 बूथ अति-संवेदनशील हैं। राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई थी।

60 सीटें, 31 पर बहुमत

आपको जानकारी दे दें कि त्रिपुरा का यह चुनाव 60 सीटों पर लड़ा जा रहा है जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ता वोटिंग को लेकर जोर लगवा रहे हैं। बहुमत प्राप्ति के लिए 31 सीटें होना जरूरी होंगी। जिस भी दल के पास 31 सीटें होंगी वह सरकार बनाने में कामयाब रहेगा।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox