इंडिया न्यूज, Tripura Election 2023 Voting Updates : त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जोकि सायं 4 बजे तक जारी रहेगी। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रदेश में कुल 3,337 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुबह 9 बजे तक 13.69% मतदान हो चुका है। चुनाव में राज्य के 28.13 लाख लोगों के हाथ में 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मालूम रहे कि रिजल्ट 2 मार्च को घोषित होगा।
जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी गित्ते किरणकुमार दिनकरराव ने कहा कि 3,337 पोलिंग बूथों में से 1,100 बूथ संवेदनशील हैं, जबकि 28 बूथ अति-संवेदनशील हैं। राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई थी।
आपको जानकारी दे दें कि त्रिपुरा का यह चुनाव 60 सीटों पर लड़ा जा रहा है जिसमें सभी पार्टी कार्यकर्ता वोटिंग को लेकर जोर लगवा रहे हैं। बहुमत प्राप्ति के लिए 31 सीटें होना जरूरी होंगी। जिस भी दल के पास 31 सीटें होंगी वह सरकार बनाने में कामयाब रहेगा।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…
चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…
परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…