India News (इंडिया न्यूज़) Mumbai slum fire, मुंबई : मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को तड़के एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांद्रा (पश्चिम) में नरगिस दत्त नगर स्थित झुग्गी बस्ती में तड़के चार बज कर करीब 40 मिनट पर लगी आग में किसी की मौत होने की कोई खबर नहीं है।
एक अधिकारी के मुताबिक, आग में भूतल और पहली मंजिल की 10-12 झोपड़ियां तबाह हो गईं। उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों, पानी के सात टैंकर और कई अन्य अग्निशमन उपकरणों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और आग पर सुबह आठ बजे के आसपास काबू पा लिया गया।
अधिकारी के अनुसार, घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी उम्र 19 साल और 30 साल है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को बांद्रा के सरकारी भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है।
यह भी पढ़ें : Gobindgarh Fort Amritsar : मिट्टी का दुर्ग वह गोबिंदगढ़ किला जिसमें कभी रखा जाता था कोहिनूर हीरा
भगवान वाल्मीकि के दिखाए रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र का कल्याण हो सकता है :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), HSSC : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dushyant Chautala Congratulated CM Saini : नायब सिंह सैनी को सीएम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud Of 52 Lakh Rupees : सरकारी नौकरी लगवाने के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Air India Flight Sent Emergency Signal : एयर इंडिया की फ्लाइट को…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Major Railway Accident in Assam : असम में गुरुवार को…