देश

Har Ghar Tiranga Abhiyan : गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

  • सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं

India News, इंडिया न्यूज़, Har Ghar Tiranga Abhiyan, नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को राजधानी स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया। शाह ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं।’’

अपनी सेल्फी ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ पर करें अपलोड

सरकार आजादी का अमृत महोत्‍सव के तत्‍वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चला रही है। इसका उद्देश्‍य सहभागी हिस्‍सेदारी की भावना और अधिक जन भागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाना है। शाह ने सभी नागरिकों से निवेदन किया कि वे भी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और अपनी सेल्फी ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ पर अपलोड करें। उन्होंने सभी से अपने साथी नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

शाह ने अपनी सेल्फी भी उक्त वेबसाइट पर अपलोड की। उन्होंने इसके लिए उन्हें मिले प्रमाणपत्र को भी साझा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया था।

उन्होंने खुद भी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डीपी’ में भी राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई है। इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई है। कई केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2023 : स्वत्रंता दिवस के लिए लालकिले पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यह भी पढ़ें : Hindu Mahapanchayat : 28 को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा का फैसला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

46 mins ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

2 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

2 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

2 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

2 hours ago