होम / Mumbai Ghatkopar Hoarding Accident : होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की अकाल मौत

Mumbai Ghatkopar Hoarding Accident : होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की अकाल मौत

• LAST UPDATED : May 14, 2024
  • पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद दिन जाने का ऐलान

India News (इंडिया न्यूज), Mumbai Ghatkopar Hoarding Accident : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार (13 मई) को धूल भरी आंधी के कारण घाटकोपर इलाके में एक विशालकाय होर्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया और इसने कई लोगों की जान ले ली। हादसा मुंबई के घाटकोपर इलाके में पेट्रोल पंप पर हुआ है। हादसे में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 74 घायल बताए गए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Mumbai Ghatkopar Hoarding Accident : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा दुख

वहीं हादसे के बारे में जैसे ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जानकारी मिली तो उन्हाेंने हादसे पर गहरा दुख जताया, राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा, मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे के कुछ देर बाद घटनास्थल का दौरा किया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मदद देने की घोषणा की। उन्होंने मुंबई शहर में सभी होर्डिंग के ढांचों की लेखा परीक्षा का आदेश दिया है।

बीएमसी ने नहीं दी थी अनुमति

बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा, होर्डिंग अवैध था क्योंकि बीएमसी ने (इसे लगाने के लिए) अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने बताया, जिस जगह हादसा हुआ, वहां रेलवे की जमीन पर चार होर्डिंग लगाए गए थे और उनमें से एक गिरा है। होर्डिंग हादसे 14 लोगों की मौत हो गई, वर्तमान में 44 घायल व्यक्तियों को चिकित्सा उपचार प्रदान किया जा रहा है, जिनमें से 31 को उपचार के बाद पहले ही छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें : Threat To Bomb Schools : एयरपोर्ट के बाद लखनऊ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

यह भी पढ़ें : Mayawati in Karnal : भाजपा की दोबारा सत्ता में आसानी से वापसी नहीं : मायावती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox