देश

UP BJP Leader Shod Dead : पार्टी नेताओं पर हो रहे लगातार हमले, अब भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या

  • हरियाणा में इनेलो अध्यक्ष और पंजाब में आप नेता की भी हो चुकी है हत्या

India News (इंडिया न्यूज़), UP BJP Leader Shod Dead, लखनऊ : देश के अनेक राज्यों में जहां चुनावी हलचल चल रही है वहीं अनेक पार्टियों के नेताओं पर लगातार हमले भी हो रहे हैं। गत दिनों जहां हरियाणा में इनेलो अध्यक्ष नफे सिंह राठी को गोलियों से भून दिया था वहीं कुछ ही दिनों बाद पंजाब में आप नेता की भी हत्या का मामला सामने आया था। अब ताजा मामले में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बोधापुर गांव के निवासी थे।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

प्रमोद यादव मौजूदा समय में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने प्रमोद यादव को 3 गोलियां मारीं और घटनास्थल से कुछ दूर आगे वे बाइक छोड़कर फरार हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रमोद की मौत हो गई।

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों व परिवार वालों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रमोद यादव 2012 में मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

पिता की भी 1980 में गोली मारकर हत्या

प्रमोद यादव के पिता राजबली यादव की भी वर्ष 1980 में गोली मारकर हत्या हुई थी। वे जनसंघ से जुड़े थे। शाम को हल्की बारिश में वे शहर से एक मित्र के साथ मूरकटवा आए थे। वहां से बाइक छोड़ पैदल घर जा रहे थे। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाश ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वे एक बार जनसंघ के टिकट पर रारी विधानसभा से चुनाव लड़े थे परंतु हार गए थे।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की…

5 mins ago

Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला

Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें…

12 mins ago

Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : इंडोनेशिया में गए युवकों को वहां…

17 mins ago

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…

28 mins ago

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

53 mins ago