Categories: देश

UP CM Yogi Adityanath Oath Ceremony आज शाम लेंगे सीएम पद की शपथ

UP CM Yogi Adityanath Oath Ceremony

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
UP CM Yogi Adityanath Oath Ceremony उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें कि लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे होगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 50 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इस दौरान समारोह में 12 राज्यों के सीएम भी भाग लेंगे।

नए युवा चेहरों को भी मिल सकती है तवज्जो

नई कैबिनेट में 7 से 8 महिलाएं भी मंत्री बन सकती हैं। हालांकि अभी किसी भी मंत्री का नाम साफ नहीं हुआ, लेकिन कुछ पुराने मंत्रियों की वापसी और युवा चेहरों को तवज्जो मिलने की भी खबरें हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद होंगे। वहीं कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भी समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। इनमें मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और मायावती आदि शामिल हैं। एलईडी से गोरखपुर में सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए 18वीं प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य में बंपर वोटों के साथ विजय हासिल की है। 37 वर्ष बाद यह पहली बार होगा जहां कोई नेता लगातार दूसरी बार यूपी में सीएम पद की शपथ लेगा।

प्रधानमंत्री सहित मंच पर बैठेंगे 70 वीवीआईपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। देश के 12 राज्य के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। इसके अलावा सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और बसपा प्रमुख मायावती को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। मंच पर प्रधानमंत्री और राज्यपाल समेत 70 वीवीआईपी बैठेंगे। सीएम सहित योगी का मंत्रिपरिषद 50 सदस्यीय होगा।

Also Read: Russia Ukraine War 30th Day Today रूस ने रासायनिक हथियार इस्तेमाल किए तो नाटो देगा जवाब : बाइडेन

Also Read: Marriage fraud In Sirsa बिना दुल्हन वापस लौटे दो दूल्हे

Also Read: Punjab CM Bhagwant Mann meets PM Modi पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्जा : भगवंत मान

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

33 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

11 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago