Categories: देश

Uproar in MCD :आप और भाजपा सदस्यों के बीच मारपीट

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Uproar in MCD) : बुधवार को एमसीडी में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के बाद शाम को जैसे ही स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का कार्य शुरू हुआ तो माहौल तनावपूर्ण बन गया। पहले आप और भाजपा सदस्यों में बहस शुरू हुई और कुछ देर बाद यह बहस धक्कामुक्की में बदल गई। इस दौरान दोनों पार्टियों के सदस्यों ने आपस में खूब मारपीट की। इनमें पुरुष पार्षद भी थे और महिला पार्षद भी। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। सदन में बोतलें फेंकी गईं और बैलेट बॉक्स पलट दिया गया।

मेयर ने भाजपा पार्षदों पर लगाए आरोप

दिल्ली एमसीडी की नवनियुक्त मेयर शैली ओबरॉय ने भाजपा पार्षदों पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पार्षदों ने उनपर हमला करने की कोशिश की। मेयर ने कहा कि भाजपा अपने हाथ से मेयर पद गवां देने के बाद गुंडागर्दी पर उतर आई है। उन्होंने एक महिला मेयर पर हमले की कोशिश की। सदन में बुधवार देर रात तक हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों के पार्षद सदन में हो सो गए। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं।

कल तक के लिए टली एमसीडी की कार्यवाही

गुरुवार सुबह नाश्ते के बाद फिर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते कार्रवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बुधवार दोपहर से गुरुवार सुबह तक सदन की कार्यवाही 6 बार स्थगित की गई। भाजपा ने आप पर वोट की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Mohan Lal Badoli: सीएम के चेहरे और शपथ को लेकर बोले बीजेपी अध्यक्ष, बताया कब होगी बैठक

भाजपा अपने अगले कदम को बहुत सोच-समझकर उठाने की योजना बना रही है। पार्टी के…

4 mins ago

Anil Vij on Haryana Result : मैं लोगों की नब्ज…, मेरे आंकलन हमेशा ठीक रहते हैं : अनिल विज

बोले- मैंने कहा था कि तीसरी बार हरियाणा में बिना किसी सहयोग के भाजपा की…

17 mins ago

Robert Vadra: “हरियाणा के किसान और पहलवान हैरान हैं…”, ऐसा क्यों बोल गए रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके…

21 mins ago

Amit Malviya: “कांग्रेस है नई मुस्लिम लीग…”, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना की, साथ ही उन्होंने पार्टी…

51 mins ago

Haryana Politics: हरियाणा में मजबूत हुई भाजपा, निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की पार्टी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप…

1 hour ago