India News (इंडिया न्यूज),Uttar Pradesh Crime: अक्सर ऐसा होता है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करता है। संबंध ना बनाने पर उसे ब्लैकमेल भी करता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला ने अपने ‘प्रेमी’ की गला घोंटकर बेदर्दी से हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली बात ये है कि पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि हत्या उस समय हुई जब महिला उसके साथ संबंध बना रही थी। वहीं आपको बता दें, मृतक की पहचान इकबाल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक महिला का प्रेमी उसे लगातार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।जब महिला अपने प्रेमी की इस बात से तंग आ गई तो परेशान होकर महिला ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीड़ित का शव उसके घर के पास से ही बरामद किया गया है। वहीं आपके लिए ये भी जानना बेहद जरूरी है कि युवक का शव हत्या के दो दिन बाद बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि एक दिन इकबाल अपनी पत्नी को उसके घर छोड़कर घर लौट रहा था। ऐसे में रुबीना ने इकबाल को फोन करके कहा कि वो उससे मिलना चाहती है। मुलाकात के दौरान महिला ने अपने प्रेमी को चाय में दो गोलियां मिलाकर दीं और उसके कुछ देर बाद ही उसका प्रेमी सो गया। इसके बाद महिला रात 11 बजे इकबाल के घर पहुंची, उसने उसके साथ अंतरंग संबंध बनाना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि वो यौन क्रिया के दौरान उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपना एक हाथ उसके मुंह पर रखा जबकि उसने अपने दूसरे हाथ से इकबाल का गला घोंट दिया। जिसके बाद मौके पर ही इकबाल ने दम तोड़ दिया
Uttar Pradesh Crime