इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Vaishno Devi Temple News Update नव वर्ष के आगमन का दुनियाभर में खुशी और जश्न का माहौल है। इस बीच जम्मू-कश्मीर से माता वैष्णो देवी के 12 भक्तों की मृत्यु की दुखद खबर आई है और करीब 20 घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर ने हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। घायलों को स्थानीय नारायण अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार कल रात दो से तीन बजे के बीच यह हादसा हुआ, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई। कई श्रद्धालु घर लौटने लगे हैं। राज्य के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल हैं।
दिलबाग सिंह ने कहा, हादसा अलसुबह पौने तीन बजे हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार किसी बात पर लोगों के बीच बहस हुई और उन्होंने एक-दूसरे को धक्का दिया। इसके कारण भगदड़ मची।
Also Read : Big Accident In Jammu Kashmir मिनी बस खाई में गिरी; 8 लोगों की मौत
हादसे में मारे गए लोगो के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ ही हताहतों के परिजनों से दुख की इस घड़ी में सरकार की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया है। पीएम ने इस दौरान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
Also Read: Weather Update Today पहाड़ों में बर्फ, मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…
चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…
परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…