इंडिया न्यूज, Gujarat News (Vande Bharat Express Accident) : भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई। जी हां, 180 प्रतिकिलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के आगे फिर से जानवर टकरा गया जिस कारण ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक यह घटना गुजरात के वलसाड़ में अतुल रेलवे स्टेशन पर हुई, जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय के टकराते ही वंदे भारत एक्सप्रेस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद कुछ देर तक ट्रेन को रोकने के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज वंदे भारत ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की ओर जा रही थी कि तभी ट्रेन से गाय टकरा गई। सूचना मिलते ही रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन के साथ जानवर टकराने की यह तीसरी घटना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी हाल ही में देश को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी। इससे पहले 7 अक्टूबर 2022 को ये हाई स्पीड ट्रेन गांधीनगर से मुंबई की यात्रा के दौरान आणंद स्टेशन पर एक गाय से टकरा गई थी जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके 2 दिन पहले ही ये ट्रेन अहमदाबाद के पास वाटवा में चार भैसों से टकराई थी जिससे ट्रेन के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा था और अब फिर हादसा घटित हो गया।
ये भी पढ़ें : Ram Rahim Parole Controversy : डेराप्रमुख की पैरोल पर मुद्दा गर्माया, हरियाणा CS को लीगल नोटिस
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…