होम / Vande Bharat Express : चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा वंदे भारत का संचालन

Vande Bharat Express : चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा वंदे भारत का संचालन

• LAST UPDATED : November 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Vande Bharat Express, चंडीगढ़ : यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जी हां, अब अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20977 का संचालन चंडीगढ़ स्टेशन तक होगा। इसको लेकर रेलवे ने अपनी मुहर लगा दी है वहीं ट्रेन की समय-सारिणी भी हो गई है। जल्द ही यह ट्रेन चलाई जानी है।

आपको जानकारी दे दें कि अजमेर से यह ट्रेन सुबह 6.55 बजे चलेगी और दिल्ली होते हुए दोपहर को 2.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चंडीगढ़ से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और फिर अंबाला-दिल्ली होते हुए रात 11.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। वहीं ठहराव की बात करें तो यह जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों पर भी रूकेगी।

ट्रेन का संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे की देखरेख में हो रहा

मौजूद समय में ट्रेन नंबर 20977 व 78 का संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे की देखरेख में हो रहा है। चंडीगढ़ तक संचालन के दौरान इसमें दिल्ली और अंबाला मंडल भी जुड़ जाएगा। इसलिए ट्रेन के ठहराव, संचालन और प्लेटफार्म को लेकर मंडल अधिकारियों ने मंत्रणा शुररू कर दी है, ताकि जल्द से जल्द वंदे भारत का संचालन उक्त मार्ग पर हो सके।

मौजूद समय में दो वंदे भारत का ठहराव

मौजूदा समय में अंबाला कैंट स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इसमें एक नई दिल्ली से कटरा के बीच और दूसरी ऊना हिमाचल से नई दिल्ली के बीच। अब तीसरी ट्रेन अजमेर से आने वाली भी जुड रही है जिसका काफी यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

ये बाेले अंबाला मंडल रेल प्रबंधक

वहीं अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ने अजमेर-दिल्ली कैंट का चंडीगढ़ तक विस्तार करने का फैसला किया है। इसकी समय-सारिणी जारी कर दी गई है। अब संचालन की तारीख जल्द ही तय कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें : Veterinary Surgeon Recruitment Exam Canceled : हरियाणा में वेटरनरी सर्जन की भर्ती परीक्षा रद, नोटिस जारी

यह भी पढ़ें : Hooda on Paddy Procurement : धान खरीद के सरकारी आंकड़ों ने खोली सरकार की पोल : हुड्डा

यह भी पढ़ें : Abhay Chautala : भाजपा राज में प्रदेश का अन्नदाता आर्थिक संकट में : अभय चौटाला

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा
Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox