Categories: देश

Vande Bharat Train : वंदे भारत ट्रेन को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Vande Bharat Train): जब से वंदे भारत ट्रेन को भारतीय रेलवे में शामिल किया गया है। तभी से यात्रियों को यात्रा का एक नया अनुभव मिल रहा है। यात्रियों के बीच वंदे भारत ट्रेन में सफर को लेकर एक अलग उत्साह नजर आता है। वंदे भारत ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है। इस ट्रेन में सफर बिल्कुल आरामदायक रहता है। लेकिन अब इस ट्रेन को लेकर आपके लिए और भी बड़ी खुशखबरी है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के पूर्व जीएम सुधांशु मणि ने बताया कि आने वाले समय में रेलवे की तरफ से एल्युमिनियम वंदे भारत ट्रेनों को बनाने की तैयारी चल रही है।

रेलवे बनाएगा 100 एल्युमीनियम ट्रेन

आने वाले समय में 100 एल्युमीनियम वंदे भारत ट्रेनों पर विचार चल रहा है। यह योजना रेलवे के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हाल ही में 30,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए तकनीकी बोली प्रस्तुत की गई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नवप्रवर्तक के रूप में पहचाने जाने वाले सुधांशु मणि ने यह भी कहा कि इन ट्रेनों की गति वर्तमान में चल रही वंदे भारत से अधिक होगी। एल्युमिनियम ट्रेन 200 किमी प्रति घंटे की गति से दूरी तय कर सकती है।

देश में चल रहीं 10 वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। सरकार की योजना 2024 तक 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की है। आरामदायक होने के साथ ही इन ट्रेनों में सफर कम घंटों में पूरा हो जाता है। देश में अब तक 10 वंदे भारत ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चलाई जा चुकी हैं। अब इसी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। यह खबर आपको भी खुश कर देगी। एल्युमीनियम ट्रेन का वजन मौजूदा ट्रेन से कम होगा, जिससे इसकी स्पीड अपने आप बढ़ जाएगी।

एल्युमिनियम ट्रेनों में स्लीपर कोच होंगे

रेलवे उपकरण बनाने वाली दो बड़ी कंपनियों ने साझेदारी के आधार पर एल्युमीनियम ट्रेन सेट बनाने के लिए बोली लगाई है। सूत्रों का दावा है कि एल्युमीनियम की ट्रेनें स्लीपर होंगी।

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Supriya Shrinet : कंगना के बयान को लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी या पार्टी अध्यक्ष नड्डा दें स्पष्टीकरण

India News Haryana (इंडिया न्यूज) Supriya Shrinet : तीन कृषि कानूनों को लेकर मंडी सांसद…

12 mins ago

Mayawati taunts Rahul : आरक्षण को लेकर राहुल गांधी गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग 

अपना आरक्षण बचाना है तो कांग्रेस व बीजेपी को वोट नही देना उचाना में इनेलो-बसपा…

59 mins ago

Hathin Assembly Constituency : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

मनोज रावत को जिताओ हथीन क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहेगी  India News Haryana…

1 hour ago

Delhi Government ने की श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Government : दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले लाखों…

2 hours ago

Hooda taunts CM Saini : हार के डर से नारायणगढ़ और करनाल छोड़कर लाडवा आए मुख्यमंत्री, यहां भी हार तय

मेवा सिंह को जिताकर आने वाली सरकार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगी लाडवा की जनता…

2 hours ago

PM Narendra Modi : गोहाना रैली से “जाट लैंड” को “साध” गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा की चुनावी पिच हुई मजबूत

मंच पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ रोहतक, सोनीपत और पानीपत के 22 प्रत्याशी मौजूद रहे…

2 hours ago