Categories: देश

Chandigarh University में 60 नहाते छात्राओं का वीडियो वायरल, 8 लड़कियों ने की खुदकुशी की कोशिश

इंडिया न्यूज, Chandigarh University: पंजाब के मोहाली स्थित चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात हंगामा हो गया। यहां पढाई करने के लिए हॉस्टल में रही छात्रा ने करीब 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियों वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने वीडियों शिमला में रहने वाले दोस्त के पास भेज दिया। जिसके बाद उन्होंने वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को इस बारे पता चला तो 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। इन छात्राओं को मौके पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

पुलिस को करीब रात ढाई बजे इस घटना के बारे में सूचना मिली थी। यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और पुलिस पर भी भड़क गईं। इसी बीच एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ा गया, और कुछ की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने पुलिस का भी विरोध किया और उनकी गाड़ियों से तोड़फोड़ भी की। आरोपी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एक छात्रा की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि जिन 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने की कोशिश की, उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर देख लिया था। जिसके बाद सभी 8 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक लड़की की तबीयत ज्यादा गंभीर हो गई थी। हालांकि किसी भी छात्रा की मौत नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लंबे समय से छात्राओं के वीडियो बनाई जा रही थी। जिसके बाद वह अपने दोस्त को भेज रही थी। छात्रा कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी लड़की से पूछताछ की जिस दौरान लड़की ने कबूल किया कि वह वीडियों बनाती थी और अपने दोस्त को भेजती थी। वह अपने दोस्त के कहने पर ही सारी कार्रवाई को अंजाम देती थी।

यह भी पढ़ें : Bank Deposits 11677 Crore : गलती से खाते में आए करोड़ों रुपए और लगा दिए शेयर मार्कीट में, इतना हुआ मुनाफा

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Illegal Colonies: बुलडोजर का बड़ा एक्शन, 7 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Illegal Colonies: गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

7 mins ago

Stubble Burning: सरकार की सख्ती के बाद घटे पराली जलाने के मामले, इस क्षेत्र में किसानों पर हुए नए FIR

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा…

16 mins ago

Resolution Camp: समाधान शिविर में नहीं किया सही से काम, गुरुग्राम में अधिकारियों की लापरवाही पर उठाया गया बड़ा कदम

हरियाणा में नायब सरकार की तरफ से लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए…

16 mins ago

CM Saini: ‘पराली न जलाने पर किसानों को दे रही…’, CM सैनी का पराली जलाने पर बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा…

2 hours ago