Categories: देश

पंजाब के पूर्व सीएम को विजिलेंस ब्यूरो ने किया तलब

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे चन्नी

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Vigilance Bureau summoned Charanjit Channi): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल चन्नी को विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें बुधवार सुबह 10 बजे जांच में पेश होने को कहा गया है। ज्ञात रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री के कई करीबी आय से ज्यादा संपत्ति मामले में फंस चुके हैं।

चुनाव से कुछ दिन पहले चन्नी की साली का बेटा कई करोड़ रुपए कैश के साथ गिरफ्तार हुआ था। जो बाद में भ्रष्टाचार का मामला निकला था। उस समय विरोधियों ने चन्नी के खिलाफ भी विजिलेंस जांच की मांग की थी। हालांकि चन्नी इस तरह के किसी भी आरोप से खुद हो हमेशा निर्दोष साबित करते हुए आए हैं।

पहली बार चन्नी से पूछताछ होगी

ज्ञात रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस ब्यूरो पहली बार पूछताछ करेगी। चन्नी से विजिलेंस ब्यूरो की यह पहली पूछताछ होगी। इससे पहले चन्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, चन्नी की संपत्ति के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है।

जब वह ब्यूरो के सामने पेश होंगे, तो उसके मालकी वाली संपत्तियों की एक सूची मांगी जाएगी और विस्तृत रिपोर्ट के साथ उसका मिलान किया जाएगा। ज्ञात रहे कि चन्नी से पहले भी कई कांग्रेसी दिग्गज जिनमें ज्यादात्तर पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं वे आय से ज्यादा संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामलों में फंस चुके हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Delhi Police के जवान ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, गुरुग्राम पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Police : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले तो बुलंद होते…

53 mins ago