Categories: देश

Vikram Gokhale Death : एक्टर विक्रम गोखले का निधन, अंतिम संस्कार शाम को

इंडिया न्यूज, Bollywood (Vikram Gokhale Death): एक्टर विक्रम गोखले (77) का आज पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया है। मालूम रहे कि वे काफी दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन थे। कल यानि शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन मल्टी आर्गन फेलियर होने के कारण आज उनका निधन हो गया। गोखल का अंतिम संस्कार आज शाम को ही वैकुंठ श्मशान भूमि में किया जाएगा। वहीं जैसे ही उनके निधन का समाचार उनके फैंस को मिला तो उनमें निराशा छा गई और गहरा शोक जताया

Vikram Gokhale Death

इन फिल्मों में किया अभिनय

आपको बता दें कि विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) मराठी थिएटर, हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काफी सक्रिय रहे हैं थे। विक्रम गोखले ने अपने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरूआत 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से की थी। 1999 में बनी फिल्म हम दिल दे चुके समन में विक्रम गोखले ने ऐश्वर्या राय के पिता की भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं दिल से, भूल भुलैया, अग्निपथ, हिचकी, निकम्मा, दे दना दन और मिशन मंगल जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे।

Vikram Gokhale Death

टेलीविजन शो

फिल्मों के अतिरिक्त विक्रम गोखले ने दर्जनों सीरियल्स में भी अभिनय किया है। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे। इसके अलावा इन्होंने अकबर बीरबल जैसे शोज में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें : Panipat Private School Student Death : स्कूल में दौड़ लगाते बच्चा गिरा, मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Crime: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग लड़की ने दिया 6 माह के भ्रूण को जन्म, पढ़ें…

3 mins ago

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

11 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

11 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

12 hours ago