होम / सूडान में हिंसा जारी, अब तक 97 लोगों की मौत

सूडान में हिंसा जारी, अब तक 97 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंडिया न्यूज, खार्तूम (Violence continues in Sudan) : नॉर्थ अफ्रीकी देश सूडान में रविवार के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर हिंसक झड़पें होती दिखाई दी। दरअसल यह झड़पें तख्तापलट के लिए मिलिट्री और बागी पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स के बीच लगातार जारी हैं। इन झड़पों में अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। 1,126 लोगों के घायल होने की खबर है। वहां से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि राजधानी खार्तूम के अस्पतालों में हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं।

लड़ाई के चलते स्वास्थ्यकर्मी घायलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, राजधानी खार्तूम सहित कई इलाकों में सोमवार को भी गोलीबारी और धमाके जारी हैं। वहीं, 16 अप्रैल को एक भारतीय नागरिक अल्बर्ट आॅगस्टीन की मौत हुई थी। भारतीय मिशन ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से अल्बर्ट की मौत हो गई। वो सूडान में डल ग्रुप कंपनी के लिए काम करते थे।

भारतीय सरकार ने एडवाइजरी जारी की

भारतीय सरकार सूडान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए बेहद चिंतित है। सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही भारत सरकार सूडान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है। उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

कल कुछ देर के लिए हुआ था सीजफायर

जानकारी के अनुसार रविवार को पूरा दिन गोली चलने और धमाकों की आवाज आती रही थी। इस दौरान 56 लोगों के मारे जाने के बाद मिलिट्री और बागी पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स तीन घंटों के अस्थाई संघर्ष विराम पर सहमत हो गए थे। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की इस पहल का समर्थन किया था। लेकिन सोमवार को एक बार फिर से इन दोनों में आपसी संघर्ष शुरू हो गया और मरने वालों की संख्या सौ के नजदीक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सैनिक ने ही चलाई थी साथियों पर गोली

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox