Categories: देश

सूडान में हिंसा जारी, अब तक 97 लोगों की मौत

इंडिया न्यूज, खार्तूम (Violence continues in Sudan) : नॉर्थ अफ्रीकी देश सूडान में रविवार के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर हिंसक झड़पें होती दिखाई दी। दरअसल यह झड़पें तख्तापलट के लिए मिलिट्री और बागी पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स के बीच लगातार जारी हैं। इन झड़पों में अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। 1,126 लोगों के घायल होने की खबर है। वहां से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना है कि राजधानी खार्तूम के अस्पतालों में हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं।

लड़ाई के चलते स्वास्थ्यकर्मी घायलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, राजधानी खार्तूम सहित कई इलाकों में सोमवार को भी गोलीबारी और धमाके जारी हैं। वहीं, 16 अप्रैल को एक भारतीय नागरिक अल्बर्ट आॅगस्टीन की मौत हुई थी। भारतीय मिशन ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से अल्बर्ट की मौत हो गई। वो सूडान में डल ग्रुप कंपनी के लिए काम करते थे।

भारतीय सरकार ने एडवाइजरी जारी की

भारतीय सरकार सूडान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए बेहद चिंतित है। सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही भारत सरकार सूडान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है। उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

कल कुछ देर के लिए हुआ था सीजफायर

जानकारी के अनुसार रविवार को पूरा दिन गोली चलने और धमाकों की आवाज आती रही थी। इस दौरान 56 लोगों के मारे जाने के बाद मिलिट्री और बागी पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स तीन घंटों के अस्थाई संघर्ष विराम पर सहमत हो गए थे। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की इस पहल का समर्थन किया था। लेकिन सोमवार को एक बार फिर से इन दोनों में आपसी संघर्ष शुरू हो गया और मरने वालों की संख्या सौ के नजदीक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सैनिक ने ही चलाई थी साथियों पर गोली

Connect With Us : Twitter, Facebook
Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Shruti Chaudhary : तोशाम में बोली श्रुति चौधरी- जन सेवा ही मेरा एकमात्र लक्ष्य, कांग्रेस ने जनता को ठगा

भाजपा प्रत्याशी श्रुति ने तोशाम के कई गांवों का किया तूफानी दौरा India News Haryana…

25 mins ago

ML Ranga: ‘हल्का कांग्रेस की दमनकारी नीतियों…’ अपनी ही पार्टी को ऐसा क्यों बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी

ML Ranga: 'हल्का कांग्रेस की दमनकारी नीतियों...' अपनी ही पार्टी को ऐसा क्यों बोल गए…

41 mins ago

Yamunanagar Eve teasing: सुरक्षित नहीं बेटिया! यमुनानगर में 7 नाबालिग बच्चियों के साथ हुआ कुछ ऐसा, सड़कों पर उतरी जनता

Yamunanagar Eve teasing: सुरक्षित नहीं बेटिया! यमुनानगर में 7 नाबालिग बच्चियों के साथ हुआ कुछ…

59 mins ago

CM Saini: ‘कुमारी सैलजा जैसी हालत…’, मुख्यमंत्री नायब सैनी का रणदीप सुरजेवाला पर जुबानी हमला

CM Saini: ‘कुमारी सैलजा जैसी हालत...', मुख्यमंत्री नायब सैनी का रणदीप सुरजेवाला पर जुबानी हमला…

1 hour ago

CM Nayab Tweet : किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), CM Nayab Tweet : हरियाणा में चुनावी मौहाल काफी तेज…

1 hour ago