देश

Violence in Maharashtra : महाराष्ट्र के अकोला में हिंसा, एक की मौत

  • हालात को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू

India News (इंडिया न्यूज़), Violence in Maharashtra, मुंबई: महाराष्ट्र के अकोला के ओल्ड सिटी थाना इलाके में कल देर शाम दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई है। झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने मामूली विवाद के बाद एक-दूसरे पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी भी की। वारदात के बाद लोागों ने नारेबाजी भी की। अकोला के पुलिस अधीक्षक संदीप घुघे ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं।

अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई। घटना के बाद पुराने शहर थाने पर भारी भीड़ उमड़ी थी। हालात को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। दूसरों जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

29 मार्च को छत्रपति संभाजीनगर में भिड़े थे दो गुट

छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) के किराडपुरा इलाके में इससे पहले 29 मार्च को दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया था। वाहनों में आग भी लगा दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया था। हमले में 10 पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हुए थे। इसके एक दिन बाद किराडपुर से लगे इलाके में पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस जब हालात पर काबू पाने के लिए पहुंची तो भीड़ ने पथराव किया। पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी थी।

1 अप्रैल को जलगांव में भी दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

एक अप्रैल को जलगांव में भी दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। रात को कुछ आसामाजिक तत्वों ने एक मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी थी, जिसके बाद दो गुटों आपस में भिड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगो को हिरासत में लिया था।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago