Categories: देश

Waris Punjab De के खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, कल तक इंटरनेट सेवा ठप

इंडिया न्यूज, Punjab Police Action on Amritpal Singh : पंजाब पुलिस ने अजनाला थाने पर हमला करने से जुड़े एक केस में आखिर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ शनिवार को बड़ा एक्शन लिया। पुलिस द्वारा आज अमृतपाल के 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान साथियों के साथ अमृतपाल भी साथ थे लेकिन स्वयं को पुलिस में घिरा पाते हुए फरार होने का भरसकर प्रयास किया लेकिन अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस ने कहा कि उनके किसी भी काम में विघ्न न डाला जाए। लॉ एंड आर्डर स्थिति को कायम रखा जाए। पंजाब में बठिंडा, फिरोजपुर, संगरूर, अमृतसर के आस-पास के इलाके में कल 12 बजे तक इंटरनेट की सेवा ठप्प रहेगी। इसलिए लोग शांति बनाए रखें।

Punjab Police Action on Amritpal Singh

जालंधर के शाहकोट में भारी पुलिस बल तैनात

आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं। इनमें दो अजनाला थाने में हैं। पुलिस काफी समय से अमृतपाल को काबू करने की तैयारी में थी। आज अमृतपाल सिंह की ओर से जालंधर शाहकोट मलसियां में खालसा वहीर को निकाला जाना था। इसी कारण काफी संख्या में समर्थक यहां एक गुरुद्वारे में इकट्‌ठे हो रहे थे। वहीं पुलिस में उनका लगातार घेराव में थी। इस दौरान पुलिस ने अमृतपाल की दो गाड़ियों में सवार 6 लोगों को तो पकड़ लिया, जबकि अमृतपाल अपनी मर्सिडीज से फरार हो गया गया था। वहीं जो साथी पकड़े गए थे, उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

अजनाला थाने पर किया था हमला

आपको याद दिला दें कि पिछले अभी गत माह ही 23 फरवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला बोल दिया था। इनके हाथों में हथियार भी थे। ये लोग संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा विरोध कर रहे थे। इसी कारण दल ने थाने पर हमला बोला था।

जानिए कौन है अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह के बारे बता दें कि यह पंजाब के जिला अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा निवासी है। वह 2012 में काम के सिलसिले में ही दुबई गया था लेकिन वहां से सितंबर 2022 को भारत लौटा। सितंबर महीने में ही उसे खालिस्तानी समर्थक दीप सिद्धू के संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था।

यह भी पढ़ें : Weather Report India Today : देशभर में अनेक स्थानों पर बारिश जारी, किसानों की परेशानी बढ़ी

 
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

5 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

51 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago