देश

Mamata Banerjee : हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए : ममता बनर्जी

  • बाबा लोकेनाथ मंदिर पहुंचीं ममता बनर्जी

India News (इंडिया न्यूज़), Mamata Banerjee, कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को पार्टी विचारधाराओं से परे सभी धर्मों के सम्मान के महत्व पर जोर दिया। उत्तर 24 परगना जिले के चकला में बाबा लोकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान ‘‘धर्मों का राजनीतिकरण’’ बंद करने का आग्रह किया।

धर्म हिंसा की वकालत नहीं करते

बनर्जी ने कहा कि दुनिया भर के धर्म हिंसा की वकालत नहीं करते बल्कि करुणा, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।किसी का नाम लिए बिना तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। दुनिया का कोई भी धर्म हमें हिंसा का प्रचार करना नहीं सिखाता।

सभी धर्म हमें अधिक दयालु होना तथा प्रेम और भाईचारा फैलाना सिखाते हैं। हम केवल चुनाव आने पर या राजनीति करने के लिए धर्मों का सम्मान करने में विश्वास नहीं करते हैं।’’बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को न केवल एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बल्कि धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में भी पहचान दिलाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें : Congress 139th Foundation Day : खरगे बोले-पार्टी का उद्देश्य जनकल्याण और जनता की प्रगति

यह भी पढ़ें : Covid New Cases : भारत मेें 24 घंटे में कोविड-19 के 702 नए मामले

यह भी पढ़ें : MP Bus Fire Accident : बस में आग लगने से 13 लोग जिंदा जले

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

14 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

31 mins ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

32 mins ago

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

1 hour ago