Categories: देश

We women want शो में इस सप्ताह रहेगी घरेलू हिंसा पर चर्चा

इंडिया न्यूज़ New Delhi (We women want episode on Domestic Abuse): वी वूमेन वांट शो में इस सप्ताह हम पति-पत्नी के खराब हो रहे रिश्तों के बारे में चर्चा करेंगे क्योंकि घरेलू शोषण हमेशा शारीरिक नहीं होता है। यह मौखिक ताने, दिमागी खेल और पति-पत्नी के अति अधिकार के रूप में हो सकता है। हालांकि यह आवश्यक रूप से लिंग विशिष्ट नहीं है। अधिकतर मामलों में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा पीड़ित होती हैं।

अंशु बहांडा होंगी शो में अतिथि

इस बार के शो में अंशु बहांडा अतिथि होंगी हैं, यह Spotify और Apple पर पॉडकास्ट वेलनेस से जुड़े शो होस्ट करती हैं और मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक कल्याण के बारे में बात करती हैं। शो में दूसरी अतिथि पायल चावला होंगी, यह पूर्ण रूप से महिला कानूनी फर्म, JustContractUs की संस्थापक है। तीसरी अतिथि देवप्रिया रॉय है, इन्होंने रिश्तों पर कई किताबें लिखी हैं और अशोका यूनिवर्सिटी से जुड़ी वरिष्ठ लेखक हैं।

 पैनल के सदस्य बदलती मानसिकता के महत्व पर देंगे जोर

वी वूमेन वांट शो में गालियों के विभिन्न रूपों पर चर्चा की जाएगी। जिनमें ताने और मनोविज्ञानिक रूप से परेशान करना शामिल हैं। कैसे यह परेशानी सिर्फ कम आय वर्ग के परिवारों तक सीमित नहीं है, इस पर भी विस्तार से बात होगी। साथ ही पैनल के सदस्य बदलती मानसिकता के महत्व पर भी जोर देंगे और बातएंगे कि कैसे परिवार और अन्य सहायता आवश्यक है।

यहां मुख्य बात इस बात पर जोर देना नहीं है कि दुर्व्यवहार सामान्य है और लड़की को इसे सहन करने या समायोजित करने का आग्रह करना है, बल्कि इसके बजाय दुर्व्यवहार के पहले प्रतिक्रिया करने के महत्व पर प्रकाश डालना है। इसको लेकर मित्रों और परिवार वालों को भी सतर्क रहना चाहिए और संकेतों की तलाश करनी चाहिए। शो का संचालन प्रिया सहगल वरिष्ठ कार्यकारी संपादक, आईटीवी नेटवर्क द्वारा किया गया है। वी वीमेन वांट एक ऐसा शो है जो महिलाओं पर आधारित मुद्दों और चिंताओं को उठाता है।

यहां देखें, हर शनिवार वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड

NewsX पर हर शनिवार शाम 7:30 बजे ‘वी वीमेन वांट’ के ताजा एपिसोड देखें। कार्यक्रम को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, एमएक्स प्लेयर, शेमारूमी, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : We Women Want : महिलाओं ने बताया कैसे हैं वे पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रबंधक

यह भी पढ़ें : ‘We Women Want’ Shakti Awards’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें : We Women Want: व्यायाम के लिए जितना समय मिले, जरूर करें

ये भी पढ़ें : We Women Want 5th Episode: जानिए एपिसोड में कितनी मददगार है आईवीएफ

Connect With Us : Twitter, Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rape Convict Jailed : नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और रेप के दोषी को 20 साल की कैद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rape Convict Jailed  : पानीपत ए.एस.जे. सुखप्रीत सिंह की फास्ट…

2 hours ago

International Mental Health Day पर हिपा गुरुग्राम में हुआ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

जीवन को जीने का होना चाहिए अलग अंदाज, नहीं करना चाहिए दिखावा "कार्यस्थल पर मानसिक…

3 hours ago

Congress Review Meeting में हरियाणा चुनाव हार के बाद मची हलचल

राहुल गांधी ने दिया फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन आदेश भूपेंद्र हुड्डा और उदयभान की…

3 hours ago