Categories: देश

We Women Want Episode इस बार घरेलू हिंसा पर रहेगा आधारित

इंडिया न्यूज, We Women Want Episode : इस सप्ताह के वी वूमेन वांट एपिसोड में घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का मुद्दा रहेगा, क्योंकि हाल ही में सुर्खियों में श्रद्धा वॉकर की भीषण हत्या के पीछे भी यही कारण रहा है। घरेलू उत्पीड़न आज कई रूप लेते जा रही है। जरूरी नहीं कि यह हमेशा शारीरिक ही हो। यह मौखिक यानि गाली-गलौज के रूप में भी हो सकती है।

आज यह हिंसा समाज के एक निश्चित तबके तक सीमित नहीं है, आज महंगी आलीशान हवेली और साथ ही गरीब झुग्गियों की दीवारों के पीछे भी घरेलू हिंसा है। इसमें अब सबसे बड़ा सशक्तिकरण टूल वित्तीय स्वतंत्रता है और यह व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से किया जा सकता है। वहीं पुलिस थानों की तरह अदालतें भी मदद के लिए हैं, लेकिन इन विकल्पों तक पहुंचना आसान नहीं है। इस बारे में NewsX की वरिष्ठ कार्यकारी संपादक ने दिल्ली स्थित गांधीवादी एनजीओ शांति सहयोग की टीम से बातचीत की और विकल्पों के साथ-साथ केस स्टडी पर भी चर्चा की।

गांधीवादी एनजीओ शांति सहयोग की टीम से वार्ता

इस एपिसोड में शांति सहयोग की संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. सुमन अग्रवाल (Dr Suman Aggarwal) के साथ-साथ अधिवक्ता स्वाति सक्सेना (Swati Saxena) शामिल रहेंगी जोकि नि:स्वार्थ आधार पर घरेलू दुर्व्यवहार पीड़ितों की मदद करती हैं। एनजीओ एक सहायक परिवार की भूमिका निभाते हुए परामर्श, कानूनी सहायता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और हाथ पकड़कर मदद करती है। महिलाओं को यह कभी भी महसूस नहीं कराया जाना चाहिए कि उनका जन्म सहने के लिए हुआ है, उनके पास विकल्प हैं और वे अपने हक के लिए लड़ सकती हैं, यही शो का प्रमुख संदेश है।

यहां देखें, हर शनिवार वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड

न्यूजएक्स पर हर शनिवार शाम 7:30 बजे ‘वी वीमेन वांट’ के ताजा एपिसोड देखें। कार्यक्रम को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, एमएक्स प्लेयर, शेमारूमी, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : We Women Want : महिलाओं ने बताया कैसे हैं वे पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रबंधक

यह भी पढ़ें : ‘We Women Want’ Shakti Awards’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें : We Women Want: व्यायाम के लिए जितना समय मिले, जरूर करें

ये भी पढ़ें : We Women Want 5th Episode: जानिए एपिसोड में कितनी मददगार है आईवीएफ

Connect With Us : Twitter, Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

5 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

16 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

20 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

21 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

45 mins ago